राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकाश परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकाश परियोजना के अंतर्गत सुवाणा ब्लॉक के महक क्लस्टर में राज्य से आए राज्य   रिसोर्स पर्सन कामिनी साहू द्वारा 36 ग्राम संगठन के 70 पदाधिकारी को विजन बिल्डिंग मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें इसका उद्देश्य समहू को मज़बूत करना और ग्राम संगठन को मजबूत करना है प्रदेश अध्यक्ष राजीविका कार्मिक संगठन अमित जोशी  ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम संगठन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य को विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक तकनीक से जोड़कर ग्राम संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है और ब्लॉक स्तर पर बने महक क्लस्टर फेडरेशन को तकनीकों से खुद के विजन से और ग्राम संगठन के विजन से मज़बूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही रूट सेट निदेशक शैलेंद्र धाकड़ ने रूट सेट संस्था के माध्यम से जुड़कर विभिन्न प्रकार के सिलाई ब्यूटीपार्लर और अन्य प्रशिक्षणों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने इस हेतु प्रेरित किया गया है प्रशिक्षण में रूट सेट  से वरिष्ठ फैकल्टी अनिल कुमार और राजीविका के सभी क्लस्टर कैडर उपस्थित रहे है।